फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी बोले, 'मैं सबसे बड़ा मुस्लिम, पैगंबर महान योगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है।
विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उन्होंने खुद को बड़ा मुस्लिम बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को महान योगी करार दिया।

साक्षी महाराज ने कहा, "इस्लाम में मोहम्मद साहब का नाम काफी बड़ा है और मुझे लगता है वो एक बड़े योगी थे।" मुझे लगता है, "मुस्लिम का एक ईमान होता है, इसलिए मुसलमान कहलाते हैं। मैं एक सच्चा मुस्लिम हूं।"

आजम पर साधा निशाना

इसके साथ ही साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। भाजपा सांसद ने आजम के उस बयान पर उन्हें घेरा जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ को नमाज करने का प्रस्ताव दिया था।

साक्षी महाराज ने कहा कि अगर कि हिंदुओं को 'अल्लाह' का नाम लेने पर कोई समस्या नहीं है लेकिन क्या आजम खां में इतनी ताकत है कि वो खुद को सच्चा भारतीय बताने के लिए सबके सामने 'जय श्री राम' बोल सकते हैं।

21 जनवरी को योग दिवस पर सरकार के बड़े आयोजन में सूर्य नमस्कार को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि अगर कोई सूर्य नमस्कार का विरोध करता है तो उसे समुद्र में कूद जाना चाहिए।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब साक्षी महाराज ने ऐसे बयान दिए हों उन्होंने पहले भी कई ऐसे बयान दिए हैं जिसको लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन

पहले भी दिए हैं कई विवादित बयान

भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयानों की फेहरिस्त देखें तो इस साल की शुरूआत में उन्होंने कहा था कि हिंदू महिलाओं को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने उस समय कहा था कि चार पत्नियां और 40 बच्चों का फॉर्म्यूला अब भारत में नहीं चल सकता। ऐसे में वक्त आ गया है कि हिंदू महिलाएं कम से कम 4 बच्चे जरूर पैदा करें। उनके इस बयान पर खासा विवाद हुआ था जिसके बाद उन्हें अपना बयान बदलना पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को लेकर एक बयान देकर विवाद पैदा किया था। उन्होंने कहा था कि धरती पर कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक सकता। इसका निर्माण जरूर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें