फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना बोली, मुझे 50 लाख भी नहीं दिए!

विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने का विवाद नया मोड़ ले सकता है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सानिया को ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त करने के एवज में एक करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि तेलंगाना की ही एक और स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के 50 लाख रुपए अब तक नहीं दिए गए हैं।

साइना नेहवाल ने गुरुवार को ट्विटर पर इस मुद्दे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने देश के लिए ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, लेकिन अब तक मेरी पुरस्कार राशि नहीं दी गई।'
विज्ञापन


I am happy to know that sania mirza has become the brand ambassador of telengana and I am proud of telengana but - pic.twitter.com/ANtRzjOoSt— Saina Nehwal (@NSaina) July 24, 2014

साइना ने ट्विटर पर जताया दुख

साइना ने कहा मुझे तेलंगाना पर गर्व है, लेकिन मैं आहत और दुखी भी हूं। साइना ने ट्विटर पर ये टिप्पणी सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने पर छिडे़ विवाद के बाद की।

उन्होंने तेलंगाना का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने पर सानिया को बधाई दी।

उन्होंने कहा, मैं ये जानाकर बहुत खुश हूं कि सानिया को राज्य का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। मुझे तेलंगाना पर गर्व है, लेकिन मैं दूखी और आहत भी हूं।'

- I am very hurt and sad that I have still not received the cash award from my state for the Olympic bronze medal that I won for my country— Saina Nehwal (@NSaina) July 24, 2014

किरण कुमार रेड्डी ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व लंदन ओलंपिक में साइना नेहवान ने कांस्य पदक जीता था।

उस समय संयुक्त आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने साइना को 50 लाख रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

साइना हैदराबाद की रहने वाली हैं और राज्य के बंटवारे के बाद हैदराबाद तेलंगाना की हिस्सा हो गया है। हालांकि समझौते के तहत फिलहाल ये दोनों प्रदेशों तेलंगाना और सीमांध्र की संयुक्त राजधानी है।
विज्ञापन

सानिया को एक करोड़ रुपए का अनुदान

सानिया मिर्जा को मंगलवार को तेलंगाना सरकार ने राज्य का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया था और एक करोड़ रुपए का अनुदान भी दिया था। हालांक‌ि तेलंगाना के भाजपा नेता के. लक्ष्मण ने सानिया को पाकिस्तान की बहू कहकर विवाद खड़ा कर दिया।

सानिया को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से नाराज लक्ष्मण ने उन्हें बाहरी व्यक्ति बताया। खुद को बाहरी बताने का कड़ा विरोध करते हुए सानिया ने कहा है कि वह वह भारतीय हैं और मरते दम तक भारतीय रहेंगी।

सानिया की शादी पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई है। भाजपा ने भी लक्ष्मण के बयान से पल्ला झाड़ते हुए सानिया को देश का गौरव बताया है तो कांग्रेस ने इस विवाद के लिए भाजपा नेता लक्ष्मण पर निशाना साधा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें