दिल्ली के प्रगति मैदान में दो से आठ फरवरी तक चलने वाली ऑटो एक्सपो 2016 में इस बार बिलारी के साहू सुनील सहाय की 1960 में इटली में निर्मित फिएट स्पाइडर टू सीटर स्पोर्ट्स कार का चयन किया गया है।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटो मोबाइल्स मैनुफैक्चरर (सियाम) द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में इस बार उन दो और चार पहिया वाहनों को शामिल किया है, जिनका इस्तेमाल बॉलीवुड में फिल्मांकन के दौरान किया गया है।
सोमवार शाम शंकर भवन बिलारी में साहू सुनील सहाय ने बताया कि उनकी यह फिएट स्पाइडर कार इटली में बनी है। खास बात यह है कि ये कारें केवल 395 ही बनीं। इनमें से भारत में इस कार के अलावा एक या दो और हैं।