सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की होली तिहाड़ जेल में ही मन सकती है। जेल सूत्रों का कहना है कि इस बात की कम गुंजाइश है कि फिलहाल सुब्रत रॉय को राहत मिलने वाली है।
सूत्रों की मानें तो तिहाड़ जेल संख्या तीन में बंद सहारा प्रमुख फिलहाल बाहर निकलने की राह देख रहे हैं। जेल में उनको एक आम कैदी की तरह ही रहना पड़ रहा है।
एक जेल सूत्र ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक कोर्ट में पेश न करने की सूचना दी है।