अपने बयानों से सुर्खियों में छायी रहने वाली हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि संसद में 1-2 आतंकी बैठे हैं। यह नया शिगूफा छोड़कर उन्होंने एक नई बहस छेड़ दी है। यह बयान देकर साध्वी प्राची ने जनता की तरफ से चुने गए सांसदों को कठघरे में खड़ा कर दिया था।
गौरतलब है कि वह अपने आप को भाजपा से जुड़ा होना बताती रही हैं,जबकि बीजेपी उनसे किनारा करती रही है। साथ ही साध्वी प्राची ने मांग की है कि पूछताछ के बाद कल पकड़े गए आतंकी नवेद को हिंदुवादी संगठन को सौंप दिया जाए।
साध्वी प्राची के बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी को माहौल बिगाड़ने वाले नेता पर कार्रवाई करनी चाहिए।वह देश का माहौल बिगाड़ने का कार्य बार-बार करती रही हैं।