फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुजफ्फरनगर दंगों के चलते मिलीं BJP को 73 सीटें'

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में हुए पुलिस लाठीचार्ज में घायल साध्वी प्राची ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डाली। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर आग उगली।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी हिंदुत्व की लड़ाई में युवाओं को पीछे हटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दावा किया कि मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता तो प्रदेश में भाजपा की 73 सीटें नहीं आतीं। अब हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हिंदुत्व के मुद्दे पर बैक फुट पर हैं।

उनके पास कोई रणनीति नहीं
साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि बेटी बचाओ अभियान में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दिलचस्पी नहीं है। ये लोग सिर्फ महिलाओं की वोट लेना जानते हैं। बेटियों को बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए उनके पास कोई रणनीति नहीं है। प्रदेश में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। 800 वाल्मीकियों के धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ नहीं कर रहे हैं। प्राची ने कहा कि ठीक होते ही शेरगढ़ के पहाड़पुर गांव जाऊंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा

अब युवा भाजपाइयों को धमकी
साध्वी प्राची ने कहा कि केंद्र के भाजपा नेताओं से बातचीत हुई है, लेकिन प्रदेश के किसी भी नेता ने उनसे संपर्क नहीं नहीं किया है।

आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को हिंदुत्व के मुद्दे पर उनसे बात करने में संकोच है। साथ ही आरोप मढ़ा कि जो युवा भाजपाई मेरे पास आ रहे हैं, उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है।

प्राची ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने मुझसे बदला लिया, लेकिन मेरे प्रति भाजपा का भी उत्तरदायित्व बनता था। सब को पता है, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया।

तो भाजपा की 73 सीटें नहीं आतीं
साध्वी प्राची ने सवाल उठाया कि मुजफ्फरनगर दंगे में जिन लोगों ने मेरा साथ दिया था, क्या उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है। मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता तो प्रदेश में भाजपा की 73 सीटें आना संभव नहीं था।

साध्वी ने कहा कि शेरगढ़ के पहाड़पुर गांव में 800 बेटियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। द्रोण नदी पर भी लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की गईं। इस मुद्दे पर महापंचायत रखी गई थी।

साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मेरे साथ पुलिस ने मारपीट की और असामाजिक तत्व मुझे धमकी दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें