फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदानंद गौड़ा कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे

Sat, 09 Mar 2013 11:31 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के लिए कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष पद पर सर्वमान्य नेता का चुनाव बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और कर्नाटक के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश की कोर कमेटी के नेताओं के साथ मुलाकात कर चर्चा की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा प्रदेश पार्टी प्रमुख पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। 2008 में दक्षिण भारत में पहली बार भाजपा की सरकार के बनने के वक्त भी गौड़ा ही पार्टी के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी गौड़ा के पक्ष में माना जा रहा है। गौड़ा प्रभावशाली वोक्कलीगा समुदाय से आते हैं जोकि उनके पक्ष में जाता है।

हालांकि पार्टी के लिए सभी बड़ी चुनौती पार्टी छोड़कर जा चुके पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समुदाय के नेता येदियुरप्पा की काट है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा और आर अशोक तथा पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार भी शामिल हुए।
विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने सात मार्च को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें