राज्यसभा सांसद बनने के बाद लगातार सदन से अनुपस्थित चल रहे सचिन तेंदुलकर की छुट्टी के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है।
राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन ने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सदन से अनुपस्थित रहने के लिए आवेदन दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
सचिन तेंदुलकर ने व्यक्तिगत, व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं और पारिवारिक मजबूरी के चलते सदन से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी।
यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है जिसमें सांसद अनुपस्थित रहने के लिए आवेदन मांगता है और सदन के सदस्यों द्वारा इसकी मंजूरी दी जाती है। लेकिन जैसे ही पीजे कुरियन ने सचिन के आवेदन को पढ़ना शुरू किया, सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।