मौका तो था कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मानित करने का। लेकिन निगाहें सिर्फ सचिन तेंदुलकर की ओर थीं। सचिन भी जानते थे मीडिया की निगाहें उनकी ओर क्यों हैं?
यही कारण था कि उन्होंने मंच से ही अपने राज्य सभा में नहीं पहुंचने के कारण को स्पष्ट कर दिया।
यह भाई अजीत तेंदुलकर की बाईपास सर्जरी थी जिसने सचिन को राज्य सभा में आने से रोक रखा था। सचिन ने कहा कि इंग्लैंड से आने के बाद वह भाई के साथ अस्पताल में थे।