फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पर पानी का बिल बकाया

Sun, 02 Feb 2014 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत बाल ठाकरे, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी मुंबई के उन हजारों बकायेदारों में शामिल हैं जिन्होंने पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


बृहनमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) ने हाल में अपनी वेबसाइट पर बिल जमा नहीं करने वाले दो लाख से अधिक लोगों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एआर अंतुले का नाम भी शामिल है।

बीएमसी ने 16 जनवरी 2014 तक मुंबई के दो लाख से अधिक बकायेदारों से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि यह सूची 24 वार्डों के अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर तैयार की गई है। इसमें व्यावसायिक, औद्योगिक और घरेलू श्रेणी के बकायेदार शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बीएमसी जल्द ही इन बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस बारे में ठाकरे परिवार के एक करीबी ने कहा कि वह बकाया बिल की जांच करेंगे, जबकि आजमी ने कहा कि उनकी तरफ से किसी बिल का भुगतान बकाया नहीं है।

बीएमसी में कुप्रबंधन के कारण हो सकता है कि उन्होंने कोई बिल नहीं भेजा हो। उन्होंने अपने होटल के मैनेजरों के साथ इसकी जांच की है और कोई बिल बकाया नहीं है। यदि कोई बिल बकाया भी होगा तो वह एक दिन में भुगतान कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बकायेदारों की सूची में नाम शामिल किए जाने के कारण वह बीएमसी को नोटिस भेजेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें