फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुडनकुलम पर समझौता कर सकते हैं भारत और रूस

विज्ञापन
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत और रूस कुडनकुलम पर समझौता कर सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न राज्यों में उपलब्ध न्यूक्लियर साइट पर और परमाणु रिएक्टर स्थापित करने पर भी विचार कर रही है।

मोदी एक वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को जा रहे हैं। वह 23-24 दिसंबर को रूस में रहेंगे। इस कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को भी हिस्सा लेना है। इस दौरान दोनों देश परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में करार पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

विवरण पर किया गया है विचार

दरअसल मोदी की यात्रा से पहले सात और आठ तारीख को रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोजेटम के डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर निकोलाई स्पेसकी भारत आए थे।

माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के सचिव शेखर बसु से कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की यूनिट पांच और छह को लेकर संभावित समझौते पर बात हुई थी। करार के विवरण पर भी विचार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें