फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को 'ना' कहने वालों ने राहुल के लिए बदले नियम

Tue, 25 Jun 2013 04:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे में पीड़ितों से मुलाकात को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इसे कांग्रेस का भेदभाव माना जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस से पूछा जा रहा है जब उत्तराखंड में वीआईपी के उतरने की मनाही थी तो राहुल को कैसे उतरने दिया गया।
पिछले दो दिनों में उत्तराखंड में खराब मौसम और गृहमंत्री के लगाए प्रतिबंध के बाद भी राहुल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

इससे पहले नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर गए थे लेकिन उनके हेलीकॉप्टर के नीचे उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

देर से उत्तराखंड पहुंचने पर राहुल गांधी की सफाई

उत्तराखंड के दौरे पर जाने के बाद गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा किसी के हेलीकॉप्टर को वहां उतरने की इजाजत नहीं होगी।

अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या नियम राहुल गांधी के लिए नहीं है? हालांकि कांग्रेस सफाई दे रही है कि राहुल आम नागरिक हैं और उत्तराखंड में स्थितियां बदल गई हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंडः देवप्रयाग में बादल फटने से दो लोगों की मौत

कांग्रेस की सफाई
इस सवाल पर मंगलवार को गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि उत्तराखंड में अब हालात बदल गए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तो कहा है कि अब राहत और बचाव का काम पूरा हो चुका है।

वहीं, गुप्तकाशी पहुंचे राहुल गांधी ने पीड़ितों से बात की और कहा कि वो पहले कुछ दिन इसलिए नहीं आए क्योंकि उनके पहले आने पर लोगों को दिक्कत होती।

महामारी से बचने के लिए शवों का होगा सामूहिक दाह संस्कार

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा है कि राहुल गांधी वहां वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि आम नागरिक की तरह गए हैं। राहुल ने कभी नहीं कहा कि मैं 'रैम्बो' हूं, मैंने ये किया मैंने वो किया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें