फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के कार्यक्रम में हंगामा, भागे संजय सिंह और आशुतोष

Thu, 16 Jan 2014 02:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) का अभिनंदन समारोह बुधवार को ऋषिकेश में हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष पहुंचे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू होते ही कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मंच पर बैठने के लिए विवाद हो गया। मामला शांत करवाने के लिए संजय सिंह को मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना पड़ा।

इसके बाद कुछ लोगों ने सवालों की बौछार कर विवाद को और बढ़ा दिया। सवालों का मनमाफिक उत्तर न मिलने से आपा खो बैठे कुछ कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन


यहां कार्यालय का उद्घाटन भी होना था। लेकिन दोनों नेता कार्यालय का उद्घाटन किए बगैर, कार्यक्रम अधूरा छोड़ लौट गए। यहां स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने पहले संजय सिंह और आशुतोष का स्वागत किया।

मंच पर बैठने को लेकर विवाद को निपटाते हुए दोनों ने लोकसभा चुनाव और भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर चर्चा की। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ और ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और इसके लिए जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए।

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दावेदारी पेश करेगी। बताया कि पार्टी स्वच्छ छवि और संघर्षशील लोगों को मैदान में उतारेगी।  

इस दौरान पंडाल में आप की टोपी पहने कुछ लोगों ने पदाधिकारियों से दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के संदर्भ में सवालों की झड़ी लगा दी। मनमाफिक जवाब नहीं मिलने पर वह पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इस पर दोबारा विवाद हो गया। पंडाल से लेकर सड़क तक धक्कामुक्की, नारेबाजी से भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह से भी धक्कामुक्की कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें