राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में मानव विकास के लिए शिक्षा के भारतीयकरण को अहम करार दिया है।
पत्र का कहना है कि आज देश के सामाजिक-सांस्कृतिक जड़ों पर आधारित भारतीय शिक्षा की जरूरत है और इसका भारत के मानव विकास में इस्तेमाल किया जा सकता है।
साथ ही पत्र ने कहा कि यह शिक्षा का भगवाकरण नहीं है जैसा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व और इतिहासकार प्रचार करते हैं।
आर्गनाइजर ने अपने हालिया संस्करण के संपादकीय ट्रांसफार्मिंग एजुकेशन शीर्षक में लिखा है कि भारतीयकरण का मतलब भगवाकरण नहीं है।