फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार का 1 साल, संघ बोला वाह भाई वाह!

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने की पूर्व संध्या पर संघ ने रविवार को कहा कि लोगों को सरकार की नीयत पर विश्वास है। हालांकि उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का बड़ा काम अभी बाकी है।
विज्ञापन

 
संघ के मुखपत्र ‘आर्गेनाइजर’ में प्रकाशित संपादकीय के मुताबिक, भाजपा को आम चुनावों में मिली जीत बहुत बड़ी थी। ऐसे में पहला साल पूरा करने जा रही सरकार को पांच साल के लिए निर्धारित कसौटियों पर कसा जाएगा।

‘मौजूदा सरकार से अभूतपूर्व उम्मीदों को देखते हुए उसका मूल्यांकन कठोर मानकों पर होना स्वाभाविक है।’ मोदी सरकार के एक साल पर देश का मूड भांपने के लिए कराए गए एक सर्वे का जिक्र करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि ‘बौद्धिक और राजनीतिक विरोधियों द्वारा किए जा रहे रहस्यमयी विरोध के बावजूद सरकार को वोट देने वाले लोग देश में हो रहे बदलाव को लेकर अब भी उत्साहित हैं।’
विज्ञापन

विज्ञापन

कहा रहना होगा सावधान

हालांकि ‘एक साल में हुए बदलाव के बावजूद सरकार को सावधान रहने की जरूरत है। पिछली सरकार द्वारा किए गए गड्ढे और मोदी सरकार से लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।’ संपादकीय के मुताबिक, ‘पांच साल के तय एजेंडे की राह आसान नहीं है।

राज्यसभा में राजनीतिक प्रबंधन, नैतिक कार्य संस्कृति और मुफ्त देने की मानसिकता पर धीरे-धीरे लेकिन निश्चित तौर पर ध्यान देना होगा। निहित स्वार्थों के आरोपों के बीच भारत को विकास का चेहरा देना एक चुनौतीपूर्ण काम है।

मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदम कुछ समय बाद रंग दिखाएंगे। सरकार को धारणा बनने और नौकरशाही जैसे अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान न केवल राजनीतिक बल्कि दिल्ली की सत्ता के गलियारों में रहने वाले बौद्धिक विरोधी भी अपने-अपने तरीकों से भ्रम पैदा करेंगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें