फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंबेडकर को लेकर संघ ने बनाया खास 'प्लान'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के बीच संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की विरासत पर कब्जे की छिड़ी होड़ के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें लोगों के बीच एक राष्ट्रवादी नेता के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


साथ ही अंबेडकर को राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ बताते हुए पाकिस्तान पर उनके विचारों पर जोर दिया जाएगा। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर और पांचजन्य अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर लेखों का विशेष संस्करण निकालने जा रहे हैं। ये लेख उनके अनुयायियों और उनके आलोचकों द्वारा लिखे गए हैं।

ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर का कहना है कि अंबेडकर को मात्र दलित मसीहा या संविधान निर्माता बताकर उनका कद कम किया गया। हम जीवन के सभी क्षेत्रों में उनके योगदान को लोगों के सामने लाना चाहते हैं। हमें उनको समग्र दृष्टिकोण से देखना चाहिए। केतकर ने कहा कि धर्म पर उनके विचार बहुत गहरे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑर्गनाइजर-पांचजन्य निकालेंगे विशेष संस्करण

ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने अपनी किताब में राजनीतिक इस्लाम के खतरे पर विस्तार से लिखा है। उनके विचारों को नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने कहा कि 1948 में अंबेडकर ने सभी अनुसूचित जाति के लोगों से पाकिस्तान छोड़ने को कहा था और निजाम के हैदराबाद में अनुसूचित जाति के हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराया गया तो उन्होंने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की।

पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि संघ के मुखपत्र अंबेडकर के कार्यों को लोगों के सामने लाकर उन्हें एक राष्ट्रवादी नेता के तौर पर अपनी श्रद्धांजलि देगा। अंबेडकर को लेकर लोगों की अलग अलग राय है और हम उन्हें सही परिप्रेक्ष्य में लोगों के सामने लाना चाहते हैं।

विशेष संस्करण का लोकार्पण 14 अप्रैल को संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें