फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया ट्रायल गलत, फैसले का इंतजार करें: संघ नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने मध्य प्रदेश में व्यापम भर्ती घोटाले में अपने ऊपर लग रहे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में मीडिया ट्रायल चलाने की बजाय अदालत के फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सोनी शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय मीडिया में पिछले कुछ दिनों से जो चल रहा है वह मामला छह माह से अदालत में है। इस मामले को लेकर उनके और संघ के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन के खिलाफ जिस तरह से मीडिया में खबरें आ रही हैं उसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य दिखता है।
विज्ञापन

कानून अपना काम करेगा

उन्होंने कहा कि जिस मिहिर का नाम लिया जा रहा है वह संघ का स्वयंसेवक है। सोनी ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। इस पर मीडिया ट्रायल चलाने की बजाय अदालत को अपना काम करने देना चाहिए।

सोनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अच्छे के लिए काम किया है। कभी भी गलत चेष्टा नहीं की है। मीडिया खबरों के अनुसार व्यापम घोटाले के आरोपियों ने पूछताछ में सुदर्शन और सोनी पर सिफारिश करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें