स्कूलों में गीता पढ़ाने की बात कहने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एआर दवे के समर्थन में संघ भी सामने आया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ विचारक का कहना है कि यह मात्र एक धार्मिक शास्त्र नहीं बल्कि यह आध्यात्मिक और दार्शनिक शास्त्र है। इसके चलते इसे राष्ट्रीय किताब घोषित किया जाना चाहिए।
जस्टिस दवे के बयान का प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू ने विरोध करते हुए इसे संविधान के खिलाफ करार दिया था।