फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने भागवत की सुरक्षा में तैनात किए 60 कमांडो

Mon, 08 Jun 2015 01:33 PM IST
एजेंसी/ दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा श्रेणी को बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संभालेगा। अधिकारियों ने बताया कि नागपुर में संघ के मुख्यालय में रहने और महाराष्ट्र या देश में किसी अन्य जगह जाने पर सीआईएसएफ का हथियारबंद दस्ता भागवत को सुरक्षा देगा।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सीआईएसएफ के विशेष सुरक्षा समूह को वीवीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है क्योंकि इस संबंध में खतरे का विश्लेषण करके यह जरूरी समझा गया कि भागवत की सुरक्षा एक प्रशिक्षित टीम द्वारा की जाए।’

उन्होंने कहा कि अभी तक भागवत को महाराष्ट्र पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी। नए सुरक्षा कवर के तहत सरसंघचालक को करीब 60 कमांडो 24 घंटे सुरक्षा देंगे। सीआईएसएफ की वीवीआईपी कमांडो इकाई के पास एके शृंखला की राइफलों जैसे अत्याधुनिक हथियार, संचार उपकरण और विस्फोट रोकने के लिए आधुनिकतम साजो सामान हैं। सूत्रों के अनुसार, यह एलीट दस्ता भागवत के आवास की सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेगा और ‘जेड प्लस’ सुरक्षा के नियमों के तहत उनके काफिले के वाहनों को भी बदला जाएगा। भागवत की सुरक्षा का जिम्मा राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय बलों को देने का मामला पिछले एक साल से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें