फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख भागवत की कार का एक्सीडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। एयरपोर्ट जाते वक्त एक टाटा सूमो गाड़ी ने संघ प्रमुख के काफिले में टक्कर मार दी। ये हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास दिल्ली कैंट एरिया में हुआ।
विज्ञापन


इस हादसे में संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने टाटा सूमो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। भागवत के काफिले को टक्कर मारने वाली गाड़ी पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर था।

क‌िसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं

मोहन भागवत के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ जब वह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने भागवत के सुरक्षा वाहन को टक्कर मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

आरएसएस के प्रवक्ता राम माधव ने जानकारी देते हुए बताया क‌ि मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्ष‌ित हैं।

टक्कर मारने के बाद संघ प्रमुख के साथ मौजूद स्टाफ ने टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर नोट करके ट्रैफ‌िक पुल‌िस अध‌िकारी को सौंप द‌िया था। ज‌िसके बाद उसे ग‌िरफ्तार कर ल‌‌िया गया है।

एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की भी एयरपोर्ट जाते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिनका आज महाराष्ट्र में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Bhagwatji's vehicle hs NOT met wth any accident. Security vehicle bhind him was hit by a car. Bhagwatji is perfectly ok n left on his tour.— Ram Madhav (@rammadhavrss) June 4, 2014

विज्ञापन

सुभाष पार्क से आ रही थी सूमो

जानकारी के मुताब‌िक भागवत झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज से हवाई अड्डे जा रहे थे। तभी सुब्रत पार्क लाल बत्ती पर पीछे से तेज गति से आ रही हरियाणा में पंजीकृत एक टाटा सूमो ने उनके काफिले में पीछे चलने वाली सुरक्षाकर्मियों की कार को जोर से टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण सुरक्षाकर्मियों की कार आगे चल रही भागवत की कार के पीछे जा चिपकी जिससे भागवत को हल्का सा धक्का लगा लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आयी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें