फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर 'दूसरे' से बढ़ीं नजदीकियां तो पत्नी का कर दिया कत्ल

Tue, 16 Jul 2013 04:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को अपने से उम्र में दो साल छोटी युवती से प्रेम हुआ और वे दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों के प्यार में दरार आ गई। इसी बीच युवती की जिंदगी में एक दूसरे शख्स ने जगह बना ली।
विज्ञापन


युवती उस शख्स से मिलने लगी। और फेसबुक पर उनकी नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। शादी टूट गई। यह बात युवक को नागवार लगी और उसने सरेराह युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना ब्रिटेन की है।

लव स्टोरी
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, ससेक्स का रहने वाला 28 वर्षीय टी वाई मेडलैंड 19 नवंबर 2010 को अपने घर से एक दोस्त से मिलने जा रहा था तभी लूटॉन के एक क्लब में उसकी मुलाकात समंथा से हुई। फिर लगभग एक महीने बाद क्रिसमस के दिन दोनों ने सगाई कर ली।
विज्ञापन


दो महीने बाद मेडलैंड समंथा संग रहने के लिए ससेक्स से लूटॉन आ गया। फिर पिछले साल जनवरी में समंथा गर्भवती हो गई लेकिन इसी बीच उसका गर्भपात हो गया। इस घटना से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई।

वहीं, समंथा एक अन्य शख्स क्रिस वूड्स के संपर्क में आई। दोनों फेसबुक पर चैटिंग करते थे। मेडलैंड ने समंथा पर नजर रखने के लिए उसके फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड चुरा लिया।

फेसबुक पर समंथा ने वूड्स से चैटिंग की थी, जिसे पढ़कर मेडलैंड को दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला। फिर उसने मान लिया कि उसकी शादी अब टूट चुकी है। इसके बाद ही मेडलैंड ने समंथा की चाकू मार कर हत्या कर दी।

टूटती शादी को बचाने की कोशिश
लिवेस क्राउन कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बताया कि मेडलैंड ने कइ बार अपनी टूटती शादी को बचाने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो सका। समंथा उससे दूर हो गई।

सरकारी वकील रिचर्ड बार्टन ने बताया कि इस साल 28 जनवरी को समंथा अपनी मां के घर से पूर्वी ससेक्स में अपने फ्रेंड के साथ रहने चली गई।

पति के सेंट्रल ब्रिंघटन स्थित घर से अपना कुछ सामान लाने के लिए समंथा अपने पति मेडलैंड से मिलीं।

बार्टन ने बताया कि मेडलैंड जब समंथा से मिला तो नाराज हो गया। उसने एक चाकू से समंथा पर हमला कर दिया, वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ी।

मामले की सुनवाई के दौरान बार्टन ने कहा कि मेडलैंड एक आत्म केंद्रित और चिड़चिड़ा इंसान है। वह समंथा के शादी से अलग होने की बात को स्वीकार नहीं कर पाया।

बार्टन ने कोर्ट को बताया कि घटना के समय आठ महिलाएं वहां मौजूद थीं। मेडलैंड ने अपने दोस्तों को लिखे एसएमएस में बताया है कि वह समंथा की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें