केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए 4,000 करोड़ रुपए आवंटित किए, हालांकि खर्च एक भी रुपया नहीं किया। ये खुलासा सूचना के अधिकार के तहत दाखिल की गई एक याचिका के जरिए हुआ है।
याचिका लखनऊ की छात्रा ऐश्वर्या ने दाखिल की थी। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या इससे पहले भी आरटीआई याचिकाओं के जरिए कई अहम जानकारियां सामने ला चुकी हैं। ऐसी याचिकाएं दाखिल करते रहने के कारण ही उन्हें 'आरटीआई गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा है।
ऐश्वर्या ने अपनी याचिका में सराकर ने गंगा की सफाई पर अब तक खर्च की गई राशि का ब्योरा मांगा था। जवाब में कहा कि गया है कि सरकार नमामि गंगा परियोजना के मद में 4,000 करोड़ रुपए आवंटित कर चुकी है। हालांकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही में गंगा की सफाई पर एक भी पैसा खर्च नहीं हो पाया।