फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा ने बंद किया अपना फेसबुक अकाउंट, लोगों ने ली चुटकी

Mon, 08 Oct 2012 02:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया है। रविवार को उन्होंने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया था, 'मैंगो मेन इन बनाना कंट्री'। इस कमेंट पर टीम केजरीवाल ने मांग की थी कि वाड्रा को देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया। गौरतलब है कि 'बनाना रिपब्लिक' लैटिन अमेरिका के उन देशों को कहा जाता है जहां भ्रष्टाचार, माफियाराज और राजनीतिक अव्यवस्था हावी रहती है।
विज्ञापन


वाड्रा ने इस मामले में कहा कि यह बस एक हल्की-फुल्की टिप्पणी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी हर बात को बयान मान लिया जाता है। वाड्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी टीम सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आरोप लगा रही है। वाड्रा के उपरोक्त कमेंट पर लोगों ने भी ट्विटर और फेसबुक पर खूब चुटकी ली। ट्विटर पर श्रुति ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल से छुटकारा पाने के लिए अब रॉबर्ट वाड्रा व्रत रखने जा रहे हैं। वहीं तुषार ने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा सिर्फ 'सन इन लॉ' नहीं बल्कि 'सन ऑफ लॉ' हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शांता कुमार ने रॉबर्ट वाड्रा पर अरविंद केजरीवाल के आरोपों का सर्मथन किया है। साथ ही उन्होंने केजरीवाल से प्रियंका गांधी की शिमला में संपत्ति के बारे में खुलासा करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शांता कुमार ने केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह शिमला में प्रियंका गांधी की संपत्ति के बारे में भी लोगों को बताएं। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ किए गए खुलासों की प्रशंसा करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि शिमला में प्रियंका गांधी के नाम करोड़ों की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें