फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉमनमैन' हुआ अनाथ, नहीं रहे आरके लक्ष्मण

Tue, 27 Jan 2015 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बीमार चल रहे मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का निधन हो गया। 94 साल के लक्ष्मण को लगातार बीमारी के चलते पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत में सुधार लाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन लक्ष्मण को आराम नहीं मिल पा रहा था। कॉमन मैन कार्टून के जरिए भारत ही नहीं दुनिया में ख्याति पाने वाले लक्ष्मण को कुछ साल पहले लकवा आ गया था।

इसी के बाद से वह ज्यादातर बीमार ही रहते थे। कुछ दिन पहले यूरिनल इन्फेक्शन के चलते उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद से उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा जा रहा था। सोमवार को अस्पताल में ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


अपने कार्टूनों के जरिए आम आदमी का ध्यान खींचने वाले लक्ष्मण की सबसे फेमस कृति 'कॉमन मैन' रहा। जिसके जरिए वह समय समय पर मौजूदा व्यवस्था पर प्रहार करते रहे। शुरूआत में उन्होंने राजनीतिक कार्टूनों के जरिए काफी ख्याति बटोरी लेकिन बाद में उन पर विवाद उठने लगा तो उन्होंने राजनीतिक काटूर्नो से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें