फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजेडी ने पप्पू यादव को पार्टी से निकाला

Thu, 07 May 2015 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को चलते उन पर ये कार्रवाई की गई है। आरजेडी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला है।
विज्ञापन


पप्पू यादव मधेपुरा से सांसद हैं और काफी लंबे से उनके मतभेद पार्टी के प्रति दिखाई दे रहे थे। विवाद की शुरूआत तभी हो गई थी जब पप्पू यादव ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का समर्थन किया था। उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की भी खुलेआम आलोचना की थी।

पप्पू यादव का मुख्य विरोध जनता परिवार के विलय और नीतीश के साथ लालू यादव के खड़े होने के बाद सामने आए थे। पप्पू यादव लगातार आरजेडी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने लालू यादव के अपने बेटे को पार्टी का उत्तराधिकारी बनाने का भी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पप्पू यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी रंजना यादव भी सांसद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें