फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर बोले, अभिजीत को नपुंसक बना देता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन केस में सलमान खान के खिलाफ फैसला आने के बाद पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में खड़ा नजर आया। हालांकि इस बीच गायक अभिजीत के एक ट्वीट ने नए विवाद को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


अभिजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसा लिखा जिससे ऐसा लगा मानो उन्हें कोर्ट का फैसला पसंद नहीं आया हो। अभिजीत ने ट्वीट में फुटपाथ पर सोने वालों पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना कुत्ते से कर दी।

भले ही अभिजीत ने सलमान के समर्थन में ये टिप्पणी की हो लेकिन उनके खिलाफ आवाज भी उठने लगी। ऋषि कपूर ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

ऋषि कपूर ने ट्वीट करके अभिजीत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग सलमान खान का चमचा बनना चाहते हैं, इसीलिए वो मूर्खतापूर्ण तरीके से उनका समर्थन कर रहे हैं। हम भी सलमान के शुभचिंतक हैं लेकिन हमें उनके समर्थन के लिए तर्कसंगत बातें करनी चाहिए।
विज्ञापन


Sorry to say but only wannabe Chamchas of Salman siding him with ridiculous support.Hum bhi well wishers hain  but give logical explanations— rishi kapoor (@chintskap) May 6, 2015

विज्ञापन

ट्वीट कर जताई नाराजगी

ऋषि कपूर यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं एक दिन का तानाशाह होता तो अभिजीत और एजाज को नपुंसक बना देता। जिस देश में आप रहते हैं वहां के कानून पर आप कैसे सवाल उठा सकते हैं?

हालांकि ऋषि कपूर ने सलमान का समर्थन करते हुए कहा कि कपूर परिवार मुश्किल की इस घड़ी में खान परिवार के साथ है। समय ही हर मर्ज की दवा है।

आपको बता दें कि गायक अभिजीत ने ट्वीट करके कहा था कि कुत्ता अगर रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा। रोड गरीबों के बाप की नहीं है। जब मेरे पास करीब एक साल तक घर नहीं था उस समय भी मैं जमीन पर नहीं सोया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने ट्वीट पर माफी भी मांग ली। इस बीच अभिजीत की टिप्पणी के खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज भी कराया गया है।

Kaash Ek din dictator hota would have cut the balls of Abhijeet and http://t.co/MsMyVZ9CWM dare you Question the Law of the country you live— rishi kapoor (@chintskap) May 6, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें