फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सभा में किसान ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम के दौरान एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की।पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री पार्वती पुरम मंडल के विजयनगरम जिले के नर्सीपुरम गांव एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी सीताफल मण्डल से आये 40 वर्षीय किसान रामू ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
विज्ञापन


जब मुख्यमंत्री अपना भाषण दे रहे थे, तभी उसने कीटनाशक खा लिया। रामू को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक वो अपनी जमीन बेचना चाहता था, उसने अपनी जमीन के संभावित खरीददार से कुछ उधार लिया था,लेकिन स्थानीय अधिकारी उसे अपनी जमीन बेचने की अनुमति नहीं दे रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार रामू नायडू सरकार द्वारा कृषि ऋण माफी योजना के तहत स्थानीय प्रशासन उसे धन नहीं जारी कर रहा था।
विज्ञापन

किसानों की कमर टूट चुकी है

बतातें चले कि इस साल आई प्राकृतिक दुश्वारियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बीते दिनों आम आदमी पार्टी की रैली में भी किसान गजेन्द्र सिंह ने आत्महत्या कर ली थी।

वहीं उसी रैली के अगले दिन कांग्रेस की रैली में भी किसान ने आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस वालों ने सक्रियता दिखाते हुए, बचा लिया।

इसी मुद्दे पर हरियाणा सरकार के मंत्री ओपी धनखड़ ने बयान दिया था कि आत्म हत्या करने वाले किसान कायर होते हैं। उनके इस बयान का भारी विरोध हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें