फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर वापस लौटी रीनू श्रीनिवासन

Wed, 28 Nov 2012 03:35 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई बंद के खिलाफ टिप्पणी कर चर्चा में आई रीनू श्रीनिवासन फेसबुक पर वापस लौट आई हैं। रीनू ने अपना फेसबुक अकाउंट एक्टिवेट कर लिया है और अपनी लेटेस्ट फोटो भी अपलोड की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मौत के बाद फेसबुक पर मुंबई बंद के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद पालघर की शाहीन ढाढा और पोस्ट को लाइक करने वाली रीनू श्रीनिवासन ने गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15 हजार के जुर्माने पर रिहा किया। इस घटना के बाद दोनों ने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया।

शाहीन और रीनू की गिरफ्तारी का सोशल मीडिया में जमकर विरोध हुआ और दोषी पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में आरोपी पुलिस अधिकारियों को संस्पेंड कर दिया और मजिस्ट्रेट का तबादला कर दिया। इसके बाद रीनू फेसबुक पर फिर लौट आईं।

वही, शिवसेना ने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मजिस्ट्रेट के तबादले को लेकर आज पलघर में बंद का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें