फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, बीमार पड़ने में मर्दों से आगे हैं औरतें

Wed, 28 Nov 2012 03:24 PM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
औरतें कई मामलों में मर्दों से आगे हैं। भले ही वो सहनशीलता हो या साफ सफाई का मुद्दा। लेकिन इतना होने के बावजूद महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बीमार होती हैं। लेकिन सही तौर पर देखा जाए तो लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपीकल मेडिसन की एक रिसर्च के मुताबिक पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के बीमार होने की संभावना ज्यादा होती है। खासतौर पर वायरस से फैलने वाली फ्लू और सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों का शिकार महिलाएं ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन


प्रमुख शोधकर्ता डॉ. एलमा एडलर के मुताबिक बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से महिलाओं के वायरस के संपर्क में आने की संभावना भी ज्यादा होती है। बच्चों के साथ रहने वाले लोगों में उन लोगों की अपेक्षा फ्लू जैसी बीमारियों का 14 प्रतिशत खतरा ज्यादा होता है, जो लोग बच्चों के साथ नहीं रहते।

डॉ. एडलर की मानें तो पुरुषों को फ्लू होने के ज्यादा प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि इस विषय पर अलग-अलग विशेषज्ञों की राय भी अलग है। क्वीनमैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में प्रोफेसर जॉन ऑक्सफोर्ड के मुताबिक किसी भी बीमारी के बारे में पुरुषों और महिलाओं की प्रतिक्रिया में भी काफी फर्क होता है। महिलाएं जहां अपनी सेहत को लेकर ज्यादा संवेदनशील होती हैं। वहीं पुरुष बीमारी को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। फ्लू की चपेट में आने का कारण बीमारी के बारे में संवेदनशील होना भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें