फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल लौटते ही अस्पताल में भर्ती हुईं ममता बनर्जी!

Wed, 10 Apr 2013 09:49 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नई दिल्ली से वापस लौटते ही स्वास्थ्य जांच के लिए यहां के एक प्रमुख निजी क्लीनिक ले जाया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली में मंगलवार को बनर्जी और प्रदेश के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की थी, जिसके बाद से ही उनकी सेहत खराब है। ममता को जहां ऑक्सीजन पर रखा गया था, वहीं मित्रा को एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य जांच के लिए क्लीनिक ले जाया गया।

ममता बनर्जी के साथ दिल्ली से लौटे पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने बताया कि उन्हें क्लीनिक ले जाया गया है लेकिन उन्हें नहीं पता है कि मुख्यमंत्री भर्ती हैं या नहीं। बेल्ले वूई क्लीनिक के सूत्रों ने भी मुख्यमंत्री बनर्जी के भर्ती होने पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ होने वाली अपनी बैठक को रद्द कर बुधवार दोपहर को वापस कोलकाता लौट आईं।

मंगलवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने योजना भवन के प्रवेश द्वार पर ममता और उनके साथ गए प्रदेश के वित्त मंत्री अमित मित्रा का रास्ता रोका था और बदसलूकी की थी। धक्का-मुक्की में मित्रा का कुर्ता भी फाड़ दिया गया। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें