फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर बक्सों में भरे अंग

Sun, 23 Jun 2013 04:27 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में सेना के रिटायर्ड कर्नल डॉक्टर सोमनाथ परीदा को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने अपनी 71 वर्षीय पत्नी उसाश्री का कत्ल कर उसके शरीर को छोटे-छोटे हिस्सों में काट कर एक बॉक्स में रख दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल सोमनाथ परीदा (72) को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके घर से उसकी पत्नी उषाश्री (62) के शरीर के कुछ टुकड़े मिले, जिसे उसने बड़े बक्सों में रखा था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष बाला ने कहा कि परीदा को गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी की धारा 302 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने हालांकि कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की थी जिसके बाद उसने शव के टुकड़े किए। परीदा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कई धारदार हथियार और दूसरे औजार भी बरामद किए गए जिनका इस्तेमाल स्पष्टत: शरीर के टुकड़े करने के लिए किया गया।

राज्य फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला के सहायक निदेशक, ए बलियार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया गया है और मृतक की सही उम्र का पता करने के लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि परीदा ने घर के दरवाजे नहीं खोले जिसके बाद रिश्तेदारों ने एक खिड़की को खोलने का प्रयास किया और अंदर की ओर झांका तो उन्हें घर से तेज बदबू आती महसूस हुई।

रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और टीन के दो बक्सों से आ रही बदबू का पता लगाया। इन टीन के बक्सों में स्टील के छोटे बक्से थे जिनमें मानव अंग रखे हुए थे।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता दंपति के बेटा-बेटी के विदेश से आने के बाद ही चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें