फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने शोध छात्रों को दिया दिवाली का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोध छात्रों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। पिछले कई महीनों से छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग कर रहे शोध छात्रों की मुराद त्योहार के ऐन पहले पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन


जूनियर एवं सीनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट्स की फेलोशिप में 55-66 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगी।

इस आशय का पत्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को 21 अक्तूबर को जारी किया है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों के शोध छात्रों के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। महंगाई को देखते हुए रिसर्च फेलोशिप बढ़ाने की मांग शोध छात्र पिछले कई महीने से कर रहे थे।
विज्ञापन

किसको मिलेगी कितनी छात्रवृत्ति

नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद जून में इसके लिए शोध छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान भी चलाया था। जेएनयू के शोध छात्रों द्वारा दिल्ली में मार्च भी निकाला गया था जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल थे।

शोध छात्रों की इस मांग को मानते हुए केंद्र सरकार ने दिवाली के खास मौके पर उन्हें ये तोहफा दिया है। जेआरएफ, एसआरएफ से लेकर रिसर्च एसोसिएट को मिलने वाली फेलोशिप 55 से 66 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। जेआरएफ और एसआरएफ की शर्तों और आरए की रिसर्च असिस्टेंटशिप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री डा. जीतेंद्र सिंह ने विभाग के सचिव को जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिए हैं।

किसको मिलेगी कितनी छात्रवृत्ति
जूनियर रिसर्च फेलोशिप - पहले 16,000 - अब 25,000
सीनियर रिसर्च फेलोशिप - पहले 18,000 - अब 28,000
रिसर्च एसोसिएट (वन) - पहले 22,000 - अब 36,000
रिसर्च एसोसिएट (सेकंड) - पहले 23,000 - अब 38,000
रिसर्च एसोसिएट (थर्ड) - पहले 24,000 - अब 40,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें