फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्यर ने पाक चैनल से कहा मोदी को हटाओ

Tue, 17 Nov 2015 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पाकिस्तानी चैनल को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे कांग्रेस की राजनीतिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी चैनल दुनिया टीवी से बातचीत में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तभी आगे बढ़ सकती है, जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाया जाए।

अय्यर का साक्षात्कार मोईद पीराजादा ने लिया था। पीरजादा ने पूछा था, 'भारत-पाक संकट को हल किए जाने के लिए तीन प्राथमिकताएं क्या है, जो आपको लगती हैं कि तुरंत की जानी चाहिए?' अय्यर ने सवाल के जवाब में कहा, 'आपको मोदी को हटाना पड़ेगा, अन्यथा दोनों मुल्कों की बातचीत आगे नहीं बढ़ पाएगी।'
विज्ञापन


मोदी के हटाने की बात पर पीरजादा ने आगे पूछा, 'ये आप किससे कह रहे हैं। क्या आप आईएसआई से कह रहे हैं कि वे मोदी को हटाए?'

आईएसआई का नाम आते ही पलट गए अय्यर

मणिशंकर ने जवाब में कहा, 'नहीं.. नहीं... हमें चार साल इंतजार करना पड़ेगा। ये लोग मोदी को लेकर बहुत आशान्वित हैं, उन्हें लगता है कि मोदी के रहते हुए बातचीत आगे बढ़ेगी, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।'

अय्यर ने ये साक्षात्कार दो दिन पहले दिया था। हालांकि बवाल होने के बाद कांग्रेस ने खुद को मणिशंक अय्यर के बयान से अलग कर दिया। भाजपा ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी ओर अय्यर के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अय्यर के बयान से साजिश की बू हा रही है। उन्होंने कहा कि अय्यर केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं, वे पाकिस्तान से ऐसा कैसे कह सकते हैं। ये बहुत ‌ही गंभीर मामला है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ पहले भी दिया तीखा बयान

पात्रा ने कहा कि अय्यर को अपने बयान का मतलब साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अय्यर के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्टिकरण देना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं सुधिंद्र कुलकर्णी ने भी अय्यर के बयान की आलोचना की और कहा कि मोदी को लोगों ने प्रधानमंत्री चुना है। लोकसभा चुनाव से पहले भी अय्यर ने नरेंद्र मोदी का लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई ‌थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें