फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की अजीब बैठक! सोनिया पहुंची, सांसद गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस संसदीय दल के सचिवालय की गलती की वजह से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक में भाग लेने संसद पहुंच गई लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


चूंकि वहां पार्टी का कोई सदस्य मौजूद नहीं था इसलिए वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दस बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन रवाना हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

पार्टी में बढ़ रही है संवादहीनता

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पहले शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक आयोजित करने की बात कही गई थी लेकिन बाद में यह टाल दी गई। लेकिन इसकी सूचना समय पर पार्टी अध्यक्ष तक नहीं पहुंच पाई।

इसी वजह से सोनिया गांधी बैठक के लिए संसद पहुंच गई। इस गड़बड़ी की वजह से पार्टी के भीतर काफी शर्मिंदगी महसूस की जा रही है। यह पहली बार है कि पार्टी में संवादहीनता की वजह से इस तरह की गड़बड़ी हुई।

पार्टी के एक सांसद ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस संवादहीनता की वजह से ही सोनिया बैठक के लिए पहुंच गईं, जबकि वहां कोई मौजूद नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें