रेलवे की पुनर्संरचना को गठित विवेक देबरॉय कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शुक्रवार को रेल मंत्री को सौंप दी। कमेटी ने ट्रेनों को निजी हाथों में देने के अलावा अगले पांच साल में रेल बजट को समाप्त किए जाने की सिफारिश की है।
कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद रेलवे यूनियनें इसके विरोध में खड़ी हो गई हैं। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने इस रिपोर्ट को भारतीय रेल के निजीकरण का रास्ता करार दिया है।
इसके विरोध में फेडरेशन 23 से 30 जून तक एक सप्ताह का जन जागरण अभियान चलाएगी। साथ ही 30 जून को इसके विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा।