फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई अभियान में मिले करोड़ों रुपए और सोना

Mon, 02 Feb 2015 12:31 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में चंदखेड़ा इलाके में ओएनजीसी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में सफाई अभियान के दौरान 1 करोड़ रुपये और सोने की ईंटें मिली हैं। इन सोने की ईंटों की कीमत 59 लाख रुपये आंकी गई है। सफाई अभियान स्कूल के प्राचार्य अवधेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को चलाया गया था।
विज्ञापन


चंदखेड़ा पुलिस इंस्पेक्टर केके देसाई ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान कुमार और उनके स्टाफ ने सफाई के लिए शिक्षक रूम में इस्तेमाल नहीं किए जा रहे लॉकरों को खोलने का निर्णय लिया लेकिन 20 पुराने लॉकरों में से पांच की चाबी नहीं मिली। इस पर प्राचार्य ने लॉकरों को तोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बैग से निकलीं सोने की 21 ईंटें

इस दौरान दो लॉकरों से एक-एक बैग मिला। एक बैग से एक करोड़ रुपये नगद और दूसरे से सोने की 21 ईंटे मिलीं। इनमें से प्रत्येक का वजन 100 ग्राम है। इनका दावेदार नहीं मिलने पर प्राचार्य ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने 1.59 करोड़ रुपये की इस संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, इन लॉकरों को शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों को अपना सामान रखने के लिए आवंटित किया जाता था। हालांकि इसका रिकॉर्ड नहीं मिल सका कि ये किसके नाम पर आवंटित थे।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि कुमार का दावा है कि उन्होंने दो साल पहले प्राचार्य के तौर पर यहां पदभार संभाला और उनके कार्यकाल में इन लॉकरों का किसी ने इस्तेमाल नहीं किया। इस मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें