फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी में बगावत, मुश्किल में गडकरी

Mon, 05 Nov 2012 04:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे भाजपा नेता नितिन गडकरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनके खिलाफ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ही बगावत के स्वर सुनाई देने लगे हैं। भाजपा नेता और सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने इन आरोपों के कारण ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गडकरी के खिलाफ हाल में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते महेश ने उनके नेतृत्व में काम करने से इनकार कर दिया है। महेश ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मांग की है।

महेश ने भाजपा अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिखी है, जिसे आज मीडिया में जारी किया गया। पत्र में उन्होंने कहा है कि नैतिक और बौद्धिक रूप से उस कार्यकारिणी का हिस्सा होना गलत होगा, जो वर्तमान भाजपा अध्यक्ष के अधीन है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे गडकरी के खिलाफ पहली बार पार्टी के भीतर से बागी तेवर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महेश जेठमलानी वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के बेटे हैं। महेश पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मुंबई से चुनाव लड़े चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें