फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल हेल्पलाइन: नंबर व्यस्त है!

Fri, 10 Jan 2014 03:51 PM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घूसखोरी पर लगाम कसने के लिए बेशक दिल्ली सरकार का हेल्पलाइन नंबर शुरू हो गया है, लेकिन पहले दिन नंबर अमूमन व्यस्त मिला। हेल्पलाइन की पंद्रह लाइनें होने के बावजूद घंटों के प्रयास के बाद सफलता मिल सकी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दिन भर अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की कोशिश की गई। आलम यह रहा कि छह घंटे में सिर्फ एक बार संपर्क हो सका। खास बात यह कि इस पर भी स्टिंग करने का तरीका नहीं बताया गया। इसकी जगह कॉलर को घूस देने से पहले संपर्क करने की नसीहत दी गई। पेश है विशेष रिपोर्ट।

'डायल किया गया नंबर व्यस्त है'

समय सुबह 11:45 बजे।
भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर कॉल की गई। दूसरी तरफ से आवाज आई, डायल किया गया नंबर अभी व्यस्त है। कृपया थोड़ी देर बाद संपर्क करें। इसके बाद 12:00 बजे, 12:15 बजे, 12:30 बजे, 1:45 बजे... 2:00 बजे...। हर पंद्रह मिनट पर लगातार कॉल की गई। हर बार जवाब पुराना ही मिलता रहा।

दोपहर 3:00 बजे, आखिरकार फोन लग गया। दूसरी तरफ से कॉल ट्रांसफर करने की आवाज आई। इसके बाद करीब दस मिनट तक फोन वेटिंग पर रहा। इसके बाद दूसरी तरफ से आवाज आई।

अगली स्लाइड में पढ़ें, हेल्पलाइन पर क्या बातें हुईं-

हेल्पलाइन पर हुई बात

हेल्पलाइन: मैं क्या मदद कर सकता हूं?
कॉलर: जेब्रा क्रॉसिंग पर बाइक रोकने पर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही आया। कागज चेक करने के बाद स्टाप लाइन क्रास करने की बात कही और पैसा मांगा। काफी कहासुनी के बाद उसने नकदी ले ली, लेकिन रसीद नहीं दी। ऐसा पहले भी हुआ है। आप मदद क्या कर सकते हो?
हेल्पलाइन: उसका नंबर और नाम क्या था?
कॉलर: सर जी, नाम और नंबर कैसे पता चलेगा उसका?
हेल्पलाइन: सही बात। थोड़ी देर इंतजार कर सकते हैं आप?
कॉलर: ठीक है।
करीब पांच मिनट की वेटिंग के बाद दूसरी तरफ से दोबारा आवाज आई।

अगली स्लाइड में पढ़ें-

'पैसा देने के बाद हम कुछ नहीं कर सकते'

हेल्पलाइन: देखिए जी, पैसा देने के बाद हम कुछ नहीं कर सकते। अगर आप हमारी मदद चाहते हैं तो घूस देने से पहले हमें संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का नाम, उसके ऑफिस का पता आदि जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद हम आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं।
कॉलर: क्या करेंगे आप, अब पैसा देने से पहले आपसे संपर्क करूंगा।
हेल्पलाइन: जी, धन्यवाद।
इसके बाद फिर शाम छह बजे तीन बार दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन हर बार हेल्पलाइन नंबर व्यस्त मिला।

पहले दिन हेल्पलाइन: सीएम केजरीवाल ने दिए आंकड़े

हेल्पलाइन नंबर 011-27357169

कुल कॉल आईं-3904
सुनी जा सकीं कॉल-824
सुनी नहीं जा सकीं-3080
गंभीर कॉल मानी गईं-53
स्टिंग करने से मना किया-15
स्टिंग करने को तैयार हुए-38
विज्ञापन

केजरीवाल ने दी जनता को बधाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी जंग में दिल्ली वाले भी बृहस्पतिवार को पूरे जोश के साथ कूद पड़े। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार से हेल्पलाइन के स्टाफ की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 कर दी है।

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन पर जबरदस्त रेस्पांस के लिए जनता को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के लोग बहुत अच्छे एंटी करप्शन पुलिस इंस्पेक्टर व स्टिंग जर्नलिस्ट हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर शुरुआती एक घंटे में 200 फोन आए। इसके बाद कर्मियों की संख्या तत्काल 10 से बढ़ाकर 15 की गई। फिर भी सात घंटे (दोपहर बाद तीन बजे तक ही) में मिलीं 3904 फोन कॉल में से 824 का ही जवाब दिया जा सका। अब शुक्रवार से 30 लोग कॉल रिसीव करेंगे और 60 लाइन काम करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारे पास छापेमारी वाली टीमों की कमी नहीं है। जितने केस आएंगे, हम उतनी टीम भेजेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें