फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी कहें तो लौटा दूंगा भारत रत्न: अमर्त्य सेन

Thu, 25 Jul 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद चंदन मित्रा के उस बयान पर खासा विवाद शुरू हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नोबल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से भारत रत्न वापस ले लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मित्रा के बयान के जवाब में अमर्त्य सेन ने कहा, 'अगर अटल बिहारी वाजपेयी उनसे ऐसा करने को कहते हैं तो वह सम्मान लौटाने के लिए तैयार हैं।'

'सत्ता में लौटे, तो अमर्त्य सेन से वापस लेंगे भारत रत्न'

अमर्त्य सेन ने कहा, 'चंदन मित्रा को यह मालूम नहीं है कि भारत रत्न सम्मान भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने दिया था। उस सरकार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।'

नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं देखना चाहते अमर्त्य सेन

गौरतलब है कि मित्रा ने मांग की थी कि सेन से भारत रत्न वापस ले लिया जाना चाहिए। मित्रा का यह बयान सेन की उस टिप्पणी के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में नहीं देखना चाहते, क्योंकि उनकी धर्मनिरपेक्ष विश्वसनीयता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेन ने मोदी के शासन मॉडल की भी आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को मोदी से बेहतर बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें