मुरादाबाद के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित एक होटल में देर रात रईसजादे रेव पार्टी करते रंगे हाथ पकड़े गए।
सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारा तो यहां से बड़ी तादाद में ड्रग्स मिला। शहर के नामचीन स्कूल के कई लड़के और लड़कियां भी पकड़े गए।
पकड़े बच्चे रईस और रसूखदार घरों से थे, लिहाजा थाने पहुंचने से पहले ही इन्हें छुड़ा लिया गया। बताया गया है कि रेव पार्टी एक बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हो रही थी। पुलिस ने मौके से मिले ड्रग्स को कब्जे में ले लिया है।
होटल में चल रही रेव पाटी पर पुलिस छापे की यह कार्रवाई सोमवार को आधी रात के बाद की है। लेकिन मामला चूंकि रईसजादों का था लिहाजा पूरे मामले को पुलिस पूरे दिन दबाए रही।