फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुजफ्फनगर के हालात गुजरात से भी खराब'

Thu, 19 Sep 2013 07:16 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसा के लिए सपा को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरनगर के हालात गुजरात से भी खराब हैं।
विज्ञापन


अल्वी ने मुजफ्फरनगर दंगे पीड़ित लोगों के लिए लोनी में बनाए गए एक शिविर का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया हालांकि बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश सीमा पर छोड़ दिया।

उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने कहा कि हिंसा से प्रभावित लोगों की हालत बहुत खराब है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं लिखी जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने शिविरों में रह रहे जिन 2000 व्यक्तियों को उनके घरों को वापस भेजा था। उनमें से 73 आज फिर शिविर में वापस आ गए हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि करीब पचास हजार लोग शिविरों में रह रहे हैं।

राज्य सरकार को इन लोगों के लिए भोजन-पानी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। अल्वी ने कहा कि वह 2002 दंगों के समय गुजरात भी गए थे और उनका मानना है कि मुजफ्फरनगर के हालात गुजरात से भी खराब है।
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश सरकार पर नकारा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुजफ्फनगर की घटनाओं के लिए सांप्रदायिक ताकतों के साथ ही सपा भी जिम्मेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें