महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय युवती पर रिवॉल्वर तानकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
नवघर थाने के एसआई अपर्णा व्हाटकर ने रविवार को बताया कि यह घटना भयंदर रेलवे स्टेशन के पास 30 मई को तकरीबन शाम पांच बजे हुई।
युवती ने दीपक और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।