फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई थी एंडी मरे का मैच देखने, हुआ 'रेप'

Thu, 11 Jul 2013 03:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ जुलाई का दिन विंबलडन के इतिहास में ब्रिटेन के लिए गौरवशाली था। एंडी मरे टेनिस के इतिहास में 77 साल बाद एकल पुरुष स्पर्धा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले ब्रिटिश बने।
विज्ञापन


इस अद्भुत घड़ी का गवाह बनने के लिए एक 34 साल की महिला भी विंबलडन पार्क में कतार में थी। वह मैच के टिकट लेने के लिए कोर्ट के बाहर शनिवार रात टेंट में डेरा डाले थी। उसके आस-पास और भी लोग टेंट में टिकट के लिए इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन वह ब्रिटेन के ऐतिहासिक पल का गवाह नहीं बन पाई, शनिवार रात एक 30 साल के युवक ने उसकी 'आबरू लूट ली'। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डेली मेल की खबर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके बगल वाले टेंट में था। रविवार तड़के आरोपी ने उससे रेप की कोशिश की।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी को बाद में सितंबर तक के लिए जमानत मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें