भारत के एक छात्र को जर्मनी की लाइपजिग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भारत में बलात्कार के मामले बढ़ने के चलते इंटर्नशिप देने से इनकार कर दिया। इस मामले पर विवाद बढ़ने से पहले ही भारत में जर्मनी के राजदूत मिषाएल श्टाइनर ने हरकत में आते हुए एक तीखी चिट्ठी लिखते हुए प्रोफेसर ऐनटे बेक-शिकिन्जर को फटकार लगाते हुए कहा कि भारत बलात्कारियों का देश नहीं है।
बायॉकेमिस्ट्री संस्थान की प्रोफेसर शिकिन्जर ने भारतीय छात्र को यह कहते हुए इंटर्नशिप देने से इनकार कर दिया कि भारत में बलात्कार कल्चर की तरह है। उन्होंने अपने ईमेल का जवाब देते हुए यहां तक कह दिया था कि यूरोप में भी महिला शिक्षिकाएं भारतीय छात्रों को इंटर्नशिप देने से इंकार कर रही हैं।