फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश के बावजूद देश में नहीं थमीं रेप की घटनाएं

Wed, 26 Dec 2012 08:29 AM IST
गुलबर्गा/इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में लोगों के गुस्से और आक्रोश के बावजूद बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही हैं। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से मंगलवार को भी नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आए हैं। वहीं गुजरात में अपने अंकल की दरिंदगी की शिकार हुई ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।  
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और कर्नाटक
22 दिसंबर को आंध्र प्रदेश में हैदराबाद के पत्रिका नगर में साढ़े चार साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में एक गांव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। मामला दो दिन पहले का है।

पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को चिंचोली तालुका के आइनोली गांव में 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया गया। लड़की के परिजन स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद चिंचोली तालुका की बाल कल्याण समिति ने मामले को जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले को उठाया। इसके बाद पुलिस ने दोषियों की धरपकड़ की कोशिश शुरू की है। पीड़ित लड़की का महाराष्ट्र के सोलापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश  
इसके अलावा मध्य प्रदेश से भी दो रेप की वारदातों की खबर है। एक मामला इंदौर के वर्द्धमान नगर का है, जहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती की। 16 वर्षीय लड़की को एक महिला ने घरेलू काम का लालच दिया था। महिला लड़की को लेकर वर्द्धमान नगर गई, जहां उसके देवर मतीन ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आईपीसी और एस/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है जबकि उसकी भाभी से पूछताछ की गई है। पीड़िता के पड़ोसियों ने घटना के विरोध में चंदन नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

एक अन्य घटना में सागर में जिला अस्पताल अपने बच्चे के इलाज के लिए गई एक महिला के साथ तीन सफाईकर्मियों द्वारा रेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है। पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ गोपालगंज थाने में सोमवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ बलात्कार उस समय किया गया जब वह टॉयलेट गई थी। दोषियों ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों राहुल, सन्नी और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के गोआई में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने और झाड़ी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। बच्ची के परिजनों का अभी पता नहीं चल पाया है।  

गुजरात
गुजरात में वडोदरा में शुक्रवार रात को अपने अंकल केशव जोशी की दरिंदगी की शिकार हुई ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार को बच्ची के अंतिम संस्कार पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आरोपी मूलत: नेपाल का रहने वाला है। घटना वाले दिन जोशी अपने बहनोई के घर गया था। जोशी ने रेप के बाद बच्ची को कंटीली झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी को कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बच्ची का वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पीड़िता के माता पिता ने आरोपी को मौत की सजा की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें