फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के संसदीय क्षेत्र में विदेशी छात्रा से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में भारतीय मूल की अमेरिकी शोध छात्रा से रेप, अपहरण की कोशिश और चेन-मोबाइल लूट के  मामले में पुलिस की हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। पहले तो पुलिस ने पीड़ित को चुप रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


वह छह दिनों तक थाने पर दौड़ती रही लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। आखिरकार जब उसने एसएसपी से गुहार लगाई तब जाकर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला तूल पकड़ने पर अब पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र एवं देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएचयू में हुई इस शर्मनाक घटना से आहत छात्रा शोध छोड़कर अमेरिका चली गई है। मानव संसाधन मंत्रालय ने इस मामले में बीएचयू प्रशासन से जानकारी ली है।
विज्ञापन


वाकया बीते 22 अप्रैल की रात साढ़े सात बजे की है। अमेरिका के न्यू जर्सी निवासी और मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली युवती बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में रस शास्त्र विभाग में प्रो. केआरसी रेड्डी के निर्देशन में रिसर्च कर रही थी।

लूट भी हुई थी, लंका पुलिस कई दिन तक घटना छिपाए रही

पीड़ित शोध छात्रा के साथ कैंपस में ही पांच आरोपियों ने पहले घेरकर छेड़छाड़, फिर रेप की कोशिश की और इसी के साथ खींचकर ले जाने लगे। छात्रा के ही सुरक्षात्मक प्रयासों के बाद असफल होने पर सोने की चेन और मोबाइल लूटकर भाग गए, लैपटॉप भी छीनने का प्रयास किया।

किसी तरह बचकर लंका थाने पहुंची छात्रा ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई। कप्तान के निर्देश पर पुलिस ने 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन एक भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पुरुष डॉक्टरों ने उनका मेडिकल टेस्ट किया। युवती का कहना है कि काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

घटना से आहत छात्रा शोध छोड़कर चली गई अमेरिका

महिला ने शुक्रवार को एक अखबार को ई मेल में पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वाराणसी में बीएचयू जैसी सुरक्षित स्थान पर भी महिलाएं असुरक्षित हैं।

बीएचयू के चीफ प्राक्टर, प्रो. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि छात्रा से हुई घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को उसी दिन हो गई थी। छात्रा एग्रीकल्चर फार्म हाउस के पास घूमने चली गई थी। बाहरी लोग बाउंड्री के अंदर प्रवेश कर उनके साथ धक्का मुक्की किए और चेन लूटकर भाग गए।

छात्रा से उसी दिन लिखित मांगा गया था ताकि लंका थाने में शिकायत दर्ज करा दी जाए लेकिन उन्होंने कुछ भी लिखकर देने से इंकार कर दिया और चली गई। कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है।
विज्ञापन

काम आई सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग

शोध छात्रा की सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग घटना के दरम्यान काम आई। उसने आरोपियों से दो-दो हाथ कर अपनी इज्जत बच ली। उसके हौसले के आगे बदमाशों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।

युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेप के प्रयास, डकैती, मारपीट और अपहरण के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसने पूछताछ में तीन अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जो भी नाम प्रकाश में आए है वो बीएचयू के छात्र नहीं है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। -जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें