फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर भड़के रामगोपाल, कहा बिक गए हैं चैनल

Wed, 13 Nov 2013 12:59 AM IST
अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने देश भर के अखबारों और न्यूज चैनलों के खास दल के हाथों ‘बिक’ जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे फिलहाल चुनाव तक इन्हें पढ़ना और देखना छोड़ दें।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने समाजवादी पार्टी के फीरोजाबाद के जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में कही। अपने भाषण में रामगोपाल यादव ने सीधे मीडिया पर हमला बोला।

कहा कि चैनलों और अखबारों को पांच से दस हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसलिए इन दिनों एक ही खबर चलती है। एक ही चेहरा दिखाया जाता है।

उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा भाजपा और इसके प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तरफ था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि यदि टीवी देखना ही है तो वह कोई मनोरंजन चैनल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा महासचिव ने यह भी कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को देश टूटने की चिंता नहीं है।

मोदी को लोग इसलिए देखने आते हैं ताकि पहचान सकें कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हजारों लोगों का कत्लेआम कराने वाला व्यक्ति आखिर कौन है।

भाजपा और कांग्रेस मात्र पांच राज्यों की सत्ता में हैं। इसमें शक नहीं कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें