प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी तंत्र के एबीसीडी ढर्रे पर कसे गए तंज पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्रीय सत्ता में आई है उसी वक्त से देश 'नमो-संस्कृति' में जकड़ा हुआ है।
रमेश ने बताया कि नमो-संस्कृति का मतलब है कि क्रिया नहीं सिर्फ संदेश। रमेश ने यह भी कहा कि मोदी का मतलब होता है Modi- Murder of Democratic India
Read more at: http://indiatoday.intoday.in/story/jairam-ramesh-narendra-modi-congress-vs-bjp-namo-mamata-banerjee/1/410644.htm।
रमेश नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर तंज कस रहे थे जिसमें मोदी ने सरकारी तंत्र की एबीसीडी को समझाया था। मोदी ने कहा था कि सरकारी तंत्र एबीसीडी की तर्ज पर (एवाइड, बाईपास, कन्फ्यूज एंड डिले) काम करती है लेकिन अब इसे रोड (रिस्पांसिबिलिटी, ओनरशिप, अकाउंटिबिलिटी और डिसीप्लिन) की तर्ज पर अपनी कार्यप्रणाली को अंजाम देना चाहिए।
मोदी ने सोमवार को मेक इन इंडिया की एक दिन की वर्कशॉप में बोलते हुए कहा था कि सरकारी कार्यप्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा था, "सरकारी कार्यप्रणाली ऊपर से लेकर नीचे तक एबीसीडी कल्चर में जकड़ी हुई होती है।"