दिल्ली में डेंगू का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच बाबा रामदेव ने डेंगू से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपचार बताएं हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फेंस कर यह दावा किया की गिलोय, एलोवेरा, अनार का रस और पपीते के पत्ते का रस पीने से डेंगू को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
रामदेव ने दावा किया कि मेडिकल साइंस में डेंगू से बचने का कोई ठोस इलाज नहीं है लेकिन आयुर्वेद के जरिए इसका इलाज सम्भव है। उन्होंने दावा किया कि पपीते के पत्ते का रस, अनार का रस, गिलोय और एलोवेरा के पत्ते का इस्तेमाल करके डेंगू से आसानी से बचा जा सकता है।