फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे पति नहीं थे भगवान राम: जेठमलानी

Fri, 09 Nov 2012 12:41 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने वाले भगवान राम को भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने एक खराब पति बताया है। राम मंदिर के लिए आंदोलन करने वाली भाजपा के लिए जेठमलानी का यह बयान काफी असहज करने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन


महिला और पुरुष संबंधों पर एक किताब लांच करने के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित एक समारोह में जेठमलानी ने कहा कि राम एक खराब पति थे। मैं उन्हें कतई पसंद नहीं करता।

सिर्फ एक मछुआरे के कुछ कहने पर ही उन्होंने उस बेचारी महिला (सीता) को छोड़ दिया। जेठमलानी इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि लक्ष्मण तो और भी खराब थे। जब सीता का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन


राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से सीता को तलाश करने के लिए कहा क्योंकि सीता को तभी अगवा किया गया था जब वह लक्ष्मण की सुरक्षा में थीं। लेकिन लक्ष्मण ने यह बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया कि सीता उनकी भाभी थीं और उन्होंने कभी उन्हें चरणों से ऊपर देखा ही नहीं। इसलिए वह उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें